Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

07/05/2026

बरेली में 11 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर पकड़े: झारखंड से लाकर सप्लाई करते थे…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली की आंवला तहसील के भमोरा थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बरेली यूनिट ने 11 किलोग्राम अफीम के साथ झारखंड के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह अफीम बरेली के तस्करों को सप्लाई करते थे, जो इसे आगे पंजाब भेजते थे। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

एएनटीएफ को लंबे समय से मादक पदार्थों की सप्लाई के संबंध में सूचनाएं मिल रही थीं। मुखबिर की सटीक जानकारी पर टीम ने भमोरा के रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के पास से रविवार की रात इन दोनों तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कड़े मुंडा और बल्का मुंडा के रूप में हुई है, जो दोनों झारखंड के निवासी हैं।

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे झारखंड के पहाड़ी इलाकों में चोरी-छिपे अफीम की खेती करते थे। तैयार अफीम को वे बरेली के तस्करों तक पहुंचाते थे, जो इसे ऊंचे दामों पर पंजाब में बेचते थे। गिरफ्तारी के दिन भी वे बरेली के एक तस्कर को अफीम की खेप देने आए थे। टीम अब बरेली में उनके संपर्क वाले तस्करों की तलाश कर रही है।

इस गिरफ्तारी अभियान में एएनटीएफ यूनिट बरेली के प्रभारी उप निरीक्षक विकास यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल सौरभ चौधरी, अंकित यादव, विनीत कुमार, कुश कुमार, रसविन्द्र चौधरी और सर्विसलांस टीम के उप निरीक्षक राजेश मिश्रा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, भमोरा थाना के उपनिरीक्षक हीरेंद्र कुमार और कांस्टेबल मुस्तफा ने भी टीम का सहयोग किया।


Spread the love