नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप की मासिक बैठक का आयोजन…
सत्यम गौड़। फरीदपुर
नगर के वरिष्ठ समाजसेवी बी एन अग्रवाल के आवास पर किया गया। बैठक में नगर के विधायक के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया। वरिष्ठ समाजसेवी बी न अग्रवाल ने विधायक जी की असमय मृत्यु को नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया और सभी सदस्यो ने गहरा दुख प्रकट किया। और विधायक जी की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद ग्रुप के तमाम सामाजिक और संस्कृततिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

इसमें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रोगियों की सहायता गौसेवा करना आदि विभिन्न सामाजिक कार्य किये जाएंगे। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी श्री बी न अग्रवाल जी को सम्मानित किया गया और ग्रुप के सदस्य धर्मेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी गई। सभी सदस्यों को नववर्ष की डायरी प्रदान की गई।
आज की बैठक मे संरक्षक दीपक सक्सेना, कैलाश बिहारी, अविरल अग्रवाल, धर्मेश शर्मा, विनय सक्सेना, पर्वत सिंह, हिमांशु शर्मा, सुबनेश चौहान, कल्पना सिंह एवं अमित सिंह उपस्थित रहे।




