बरेली में छात्रा को बहलाकर होटल में जाने की कोशिश: पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस…
आवाम की आवाज/सत्यम गौड़
संवाददाता फरीदपुर। बरेली के फरीदपुर में नए साल पर एक 19 वर्षीय छात्रा के अपहरण का प्रयास सामने आया है। मोहल्ले के एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने का आरोप है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर एक होटल ले गया। वहां उसने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाया और डराने की कोशिश की।
घटना की जानकारी मिलने पर पिता ने तुरंत अपनी बेटी को तलाशा और उसे सुरक्षित पाया। इसके बाद उन्होंने फरीदपुर थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से नए साल पर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।









