कांग्रेस पार्टी के द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा l
कोरिया/NREGA अधिनियम (मनरेगा) से महात्मा गांधी का नाम हटाने व को निरस्त करने के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव दिनांक 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) समय दोपहर 01:30 बजे स्थान राजीव भवन,कांग्रेस कार्यालय से सभी एकत्रित होकर भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकलेंगे जिले के समस्त कांग्रेस जनों को सूचित किया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने एवं उससे महात्मा गांधी जी का नाम हटाने हेतु विधेयक पेश किया गया है। कांग्रेस इस जन विरोधी और सुनियोजित कदम का कड़ा विरोध करती है।
केन्द्र सरकार भाजपा सरकार की इस जन विरोधी नीति के विरोध में जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।




