Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

15वें वित्त की राशि को लेकर सरपंच संघ  लैलूंगा ने एस.डी.एम. के माध्यम से राज्य शासन के नाम सौपा ज्ञापन

Spread the love

आवाम की आवाज़ न्यूज़ //रिपोर्टर  : शशि सिधार

लैलूंगा 16 दिसबंर को सरपंच संघ लैलूंगा ने राज्य शासन को 15 वे वित्त की राशि अभी तक पंचायत के खाते में हस्तांतरित नहीं किए जाने पर ज्ञापन सौप कर रोष व्यक्त कियाहै त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए लगभग साल भर होने जा रहा है और अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा दिये जाने जाने वाली राशि 15वित्त की राशि पंचायत में नहीं आया है जिससे ग्राम पंचायत में सभी कार्य ठप्प पड़े हुए हैं कोई काम नहीं हो रहा है सरपंचों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने जनता से जो मूलभूत आवश्यकताओं के लिए वादा किया था वह वादा पूरा नहीं हो रहा है जिससे उन्हें ग्रामीण जनता का आक्रोश झेलना पड़ रहा है और गांव का विकास रुक गया
*भारतीय जनता पार्टी के शासन में पंचायती राज व्यवस्था ध्वस्त होते नजर आ रहा है*
सरपंचों का कहना है कि अभी तक कांग्रेस शासन में हम लोगों को किसी प्रकार की कोई राशि के विषय में परेशानी नहीं हुई समय-समय पर पंचायत के खातों पर विकास कार्य हेतु मूलभूत की आवश्यकताओ को   देखते हुए सही समय पर राशि दिया जाता था पर छत्तीसगढ़ में जब सत्ता परिवर्तन हुआ है न तो  कोई विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं न ही   पंचायतो के खातों में राशि हस्तांतरित की जा रही है जिससे विकास पूरा चरमरा गया है गांव के विकास से ही प्रदेश का विकास और देश का विकास निर्धारित होता है लेकिन यह फेल साबित होते नजर आ रहा है राशि के अभाव में हम राज्य सरकार को ज्ञापन के माध्यम से अभी निवेदन कर रहे हैं आगे अगर राशि हमारे पंचायत के खातों में नहीं आई तो हमारे साथ-साथ सत्ता शासन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा आशा है कि हमारी मांगों को शासन संज्ञान में लेते हुए जल्द पूरा करेगा और पंचायत के खातों में 15वें वित्त की राशि डाली जाएगी जिससे हम गांव का समुचित विकास कर पाने में सफल होंगे


Spread the love