Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में उपलब्ध निशुल्क का ऑपरेशन कि सुविधाए ऑपरेशन के लिए मरीजों को लाना होगा आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड आधार कार्ड

Spread the love



सारंगढ़-बिलाईगढ़  कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ दीपक जायसवाल के मार्गदशन में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में सर्जरी से सम्बंधित मरीजों को ऑपरेशन के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी तारतम्य में सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए निवेदन किया है कि जिन भी मरीजों को सर्जरी (ऑपरेशन) की आवश्यकता है, वे जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के ओपीडी कक्ष क्र 04 में आकर डॉ राकेश साहू , सर्जरी विशेषज्ञ (ऑपरेशन स्पेशलिस्ट) से आवश्यक जाँच कराकर निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।  सर्जरी के लिए मरीज अपना आयुष्मान कार्ड साथ लेकर आवें,  आयुष्मान कार्ड नही होने पर राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की प्रति साथ में लेकर आवें।

*निःशुल्क ऑपरेशन के प्रकार*

शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले असामान्य रचना जैसे गांठ, फोड़ा, कोहनी, अंडकोष (हाइड्रोसील), पुरुष जननांग त्वचा, स्तन में गांठ, हड्डियों को जोड़ने वाली लिक्विड आदि के ऑपरेशन की सुविधा जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में उपलब्ध है।


Spread the love