बिलासपुर भीषण सड़क हादसा NH पर खड़े टेलर से टकराई यात्री बस 16 घायल 11 गंभीर पढ़े पूरी ख़बर,,,,
आवाम की आवाज़ न्यूज़//भुनेश्वर निराला
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में NH नेशनल रोड पर दिन मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। सुबह के समय में क़रीब 5:30 बजे बिहार से रायपुर की ओर जा रही थीं। यात्री बस दरीपारा के सड़क किनारे में एक ट्रेलर खड़ा था। यात्री बस उसे जा टकराया टक्कर इतना भयानक था कि बस के अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। और यात्री बस में चीख पुकार की आवाज़ गूंज उठा ।

उस हादसे बस में से 16 लोग घायल हुआ और 11 को गंभीर बताया जा रहा हैं। सूचना मिलते ही सकरी डायल 112 टीम और रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद करना शुरू किया। करीब 1 घंटा के बाद बस स्टेयरिंग की बीच फसा ड्राइवर को बाहर निकाल गया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुंचाया गया हैं। जहां बस यात्रियों में से 11 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर रेफ़र किया । और पुलिस ने वही ट्रेलर और क्षतिग्रस्त बस को हटवाया और यातायात बहाल कराया।

घटना के जांच में तेज़ रफ़्तार और सुबह 5:30 का समय था अंधेरा होने के कारण दिखाई नहीं दिया। बस चालक को खड़ा ट्रेलर वहां नज़र नहीं आया। और ये सड़क हादसा दुर्घटना हो गया।
रतनपुर पुलिस ने फिलहाल अपने टीम के साथ इस घटना के बारे में विस्तृत से जांच शुरू कर दिया हैं। और बस चालक से पूछताछ किया जा रहा हैं। एक बार फिर हाइवे पर खड़ा भरी वाहन और यातायात व्यवस्था की गंभीर सवाल खड़े है ।




