Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

छीपा समाज चार पट्टी संस्थान की बैठक आयोजितबसंत पंचमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी बिलाड़ा।

Spread the love

बिलाड़ा बसंत पंचमी महोत्सव की तैयारियां को लेकर रविवार को श्री नामदेव वंशीय छीपा समाज चार पट्टी संस्थान की बैठक संस्थान के अध्यक्ष सुरेशचंद परिहार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में समाज बंधुओं ने नामदेव जी महाराज की पूजा अर्चना की। संस्थान के कोषाध्यक्ष दिनेशचंद भराडिय़ा ने संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों के समक्ष आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं समाज के विकास को लेकर नए आयाम स्थापित करने पर निर्णय लिये गये। संस्थान के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने बताया कि बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसकी पूर्व संध्या में भामाशाह द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। दिनेशचन्द भराडिय़ा ने बताया कि बसंत पंचमी महोत्सव पर समाज के विकास एवं उत्थान को लेकर भामाशाह द्वारा बोलियां ली जाएगी। बसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर समाज के विकास में सहयोग करने वाले भामाशाह का सम्मान किया जाएगा। इसके पश्चात भगवान नामदेव जी महाराज के चरित्र पर आधारित झांकियों की कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बैठक के दौरान उपाध्यक्ष भागीरथ सोलंकी, सचिव सुआलाल सोलंकी, भंडारमंत्री झुमरलाल उदयवाल, संगठनमंत्री बंशीलाल उदयवाल, प्रचारमंत्री प्रकाशचंद खमायचा, किशोरचंद भराडिय़ा, श्यामलाल भराडिय़ा, कालूराम भाटी, रामलाल परिहार, कैलाश परिहार, ममता छीपा, श्याम परिहार, जगदीश मेड़तवाल, गणपतलाल परिहार, कानाराम, दुष्यंत खमायचा, श्यामलाल भराडिय़ा, मीठालाल परिहार, रामकिशोर उदयवाल, राजेन्द्र भाटी, रामचंद्र, महेश कुमार सोलंकी, ओमप्रकाश सोंलकी, ओमप्रकाश धुंआ के अलावा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love