Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

बिलाड़ा : बार एसो. की कार्यकारिणी गठित, चौधरी बने अध्यक्ष

Spread the love

बिलाड़ा : बार एसोसिएशन बिलाड़ा के – चुनाव शुक्रवार को पिचियाक स्थित न्यायालय परिसर में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में पदमाराम चौधरी विजय हुए। – अध्यक्ष पद के लिए तीन – उम्मीदवार मैदान में थे। उनमें पदमाराम विजय हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रणवीर सिंह चारण, सचिव अरिहंत तातेड़, कोषाध्यक्ष भरत कुमार, संगठन मंत्री प्रवीण कुमार चारण, पुस्तकालयाध्यक्ष लोकेश सोनी व प्रवक्ता पद पर गजेंद्रसिंह राजपुरोहित को मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी रामचंद्र खदाव ने बताया की चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। चुनाव के बाद विजेता पदाधिकारियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष नरपतसिंह सोलंकी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन बिलाड़ा के अधिवक्तागण मौजूद रहे। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पदमाराम चौधरी ने कहा की मैं अधिवक्ता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रयास करता रहूंगा।


Spread the love