Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

रायगढ़। देहजरी पंचायत के पास कोल्ड स्टोरेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार मारी ठोकर….

Spread the love

देहजरी पंचायत के कोल्ड स्टोरेज पास सडक़ हादसा
अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत, एक घायल

रायगढ़। देहजरी पंचायत के पास कोल्ड स्टोरेज के समीप एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की पहचान अनिल कुमार सारथी, निवासी डिपापारा नगोई, खरसिया के रूप में की गई है। दुर्घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीजी 12 एजेड 1863 नंबर की बताई जा रही है।पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है तथा मामले की जांच जारी है।


Spread the love