वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
रायगढ़ अनुविभाग अंतर्गत सड़क दुर्घटना प्रकरणों में पीड़ित परिवारों व घायलों को आर्थिक राहत प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन ने वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर रायगढ़ के निर्देश पर एसडीएम रायगढ़ ने दो मृतकों के निकटतम वारिसों को 25-25 हजार रुपये तथा चार घायलों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। मृतक व्यक्तियों में स्व.सुरेन्द्र राठिया पिता-मोतीराम राठिया निवासी, ग्राम-कैसर थाना-घरघोड़ा, रायगढ़ एवं स्व.राजकुमार पिता-सज्जन निवासी ग्राम-तारापुर तहसील व जिला-रायगढ़ शामिल है। साथ ही 4 घायल व्यक्तियों में किरोड़ीमल नगर थाना-कोतरा रोड के गोवर्धन राउत पिता-लल्ला, श्रीमती अनिता यादव-पति गोवर्धन रावत, कृतिका यादव-पिता गोवर्धन यादव एवं दक्ष यादव-पिता गोवर्धन यादव शामिल है।




