Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

ट्रेलर कि चपेट मे आये बाईक सवार .. एक की मौके पर मौत।।

Spread the love

घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के सिर के परखच्चे उड़ गए, जिससे घटनास्थल का दृश्य दिल दहला देने वाला था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रोड पर टेरम के पास रामी फ्यूल के सामने लगभग दोपहर 1:30 बजे यह भीषण हादसा हुआ। बाइक पर दो युवक सवार थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रेलर ने एक युवक के सिर को बेरहमी से कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बाइक पर सवार दूसरा युवक घबराकर मौके से भाग गया। वहीं, घटना को अंजाम देने वाला ट्रेलर भी चालक सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही शुरू की। शव को घरघोड़ा हॉस्पिटल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ परिजनों की तलाश में जुट गई है, वहीं फरार ट्रेलर और उसके चालक की खोजबीन भी तेज कर दी गई है

अपडेट – मृतक का नाम देवेंद्र सिदार पोरडा स्कूल में कार्यरत था बताया जा रहा है।


Spread the love

Read More News