Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

ब्रेकिंग न्यूज दो बाइक आपस में हुई जोरदार टक्कर,,,एक की  हुई मौत पढ़िए पूरी ख़बर

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – फिर हुआ सड़क हादसे खून से लाल आज फिर किसी ने सड़क हादसे में अपना परिवार का चिरांग खो दिया इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा टेंगनापाली पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 1 से 1.30 बजे तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर के बाद दोनों चालक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। वहीं बताया जा रहा है टक्कर होने वाली बाइक सवार भीखमपुरा और बासिनबहरा का बताया जा रहा है जिसमें एक महिला की मौत हो गई है मृतिका भिखमपुरा का बताया जा रहा वहीं बताया जा रहा है और भी अन्य लोग घायल हुए है फिलहाल तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है


Spread the love