*गोढ़ी पंचायत में धूम धाम से मनाया जा रहा लक्ष्मी पूजन समारोह, कबड्डी प्रतियोगिता एवम् अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित, गांव में गूंज रहा खुशी कि लहर
शशि सिदार कि खास लेख
लैलूंगा: रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खार के आश्रित ग्राम पंचायत गोढ़ी में प्रत्येक वर्ष कि भातीं इस वर्ष भी माता लक्ष्मी कि पूजन समारोह बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है जिसमें पूरे लैलूंगा विकासखंड के लोग इस कार्यक्रम को आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं, ग्राम कि एकजुटता का परिचय है कि पूरे गांव के लोगों मिल जुल कर यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं, गोढ़ी गांव में अधिकांश आदिवासियों का प्रमुख गांव है एवं अन्य वर्ग के लोग भी निवासरत हैं,युवाओं कि अहम भूमिका से यह कार्यक्रम आयोजित होती है,जन जनप्रतिधि विधायक, मंत्री लोगों का भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं इसी कारण यह कार्यक्रम चार चांद लग जाते हैं एवं भीड़ भी हजारों लोगों कि लगती है, यह लक्ष्मी पूजा केवल गांव कि मनोरंजन ही नहीं बल्कि गांव कि भक्ति कि आराधना के प्रति अपनी पहचान बनाई है माता लक्ष्मी पूजा का मूर्ति स्थापना कर एक सप्ताह से पूजा अर्चना किया जाता है जिससे गांव में सुख समृद्धि रहने के लिए माता लक्ष्मी वरदान देती है।




