Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

संगठन विस्तार का बिगुल — पत्रकारों के मुद्दों के समाधान को लेकर बड़ा संकल्प पढ़िए पूरी ख़बर ….

Spread the love

कोरिया।प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ इकाई) की कोरिया जिला स्तरीय बैठक आज कटगोड़ी रेस्ट हाउस, आनंदपुर नर्सरी में अत्यंत ऊर्जा और संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आदित्य गुप्ता जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में संगठनात्मकमजबूती और पत्रकार हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पत्रकारों और समाजसेवियों की एकजुट आवाज़ के साथ इस बैठक में कोरियाजिले के साथ–साथ एमसीबी जिले की आगामी कार्यकारिणी का गठन अतिशीघ्र करने का संकल्प लिया गया। संगठन विस्तार, पत्रकार सुरक्षा, मीडिया की चुनौतियों तथा सामाजिक सहभागिता पर गहन चर्चा हुई। बैठक में सिर्फ पत्रकार ही नहीं, बल्कि कोरिया जन सहयोग समिति केपदाधिकारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि पत्रकारिता और समाज सेवा दोनों मिलकर ही समाज में सकारात्मकपरिवर्तन लाने की शक्ति रखते हैं। बैठक को आदित्य गुप्ता अम्बिकापुर, एस के रूप राजन पाण्डेय प्रदीप पाटेकर अजय गुप्ता एहसानुल हक सहितअधिवक्ता जयचन्द सोनपाकर ने सबोधित किया और सभी ने अपने अनुभवों को साझा किया, इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता सेप्रकाशित करने, खबरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं के निराकरण सहित पत्रकारों की समस्याओ और उत्पीड़न के मामले एक जुटता कीबात प्रमुख रही,

बैठक में  आदित्य गुप्ता अम्बिकापुर एस.के. रूप – संपादक,  अजय गुप्ता,राजन पांडेय  प्रदीप पाटेकर सतीश पटेल आदित्य गुप्ता (सोनहत) एहसानुल हक नीलेश सोनी एहसानुल हक अधिवक्ता जयचंद सोंपाकर शामिल हुए , वही कोरिया जन सहोयग समिति से  अध्यक्ष पुष्पेंद्र राजवाड़े, राजकुमार साहू, जयप्रकाश राजवाड़े, बालकरण सोनपाकर, उमा शंकर राजवाड़े, बलबीर पोषम, संतोष कुमार, अजय राजवाड़े, नीलेश साहू सहितकई पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अद्वितीय एकता! प्रेस और समाजसेवी संगठनों की संयुक्त बैठक ने दिया परिवर्तन का संदेश

कार्यक्रम के अंत मे आदित्य गुप्ता ने कहा कि आज जब संवाद की भाषा बदल रही है, सूचना का प्रवाह तेज हो रहा है, और चुनौतियाँ पहले से अधिकजटिल हो चुकी हैं ऐसे समय में पत्रकारों का संगठित होना किसी क्रांति से कम नहीं। अध्यक्षता कर रहे आदित्य गुप्ता जी सहित सभी सदस्यों ने यहस्पष्ट किया कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनके हितों की सुरक्षा और समाज में उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनासकता है। इस बैठक की सबसे सकारात्मक पहल यह रही कि कोरिया एवं एमसीबी जिले की नई कार्यकारिणी के गठन को तुरंत आगे बढ़ाने कानिर्णय लिया गया। एक सशक्त कार्यकारिणी न केवल क्षेत्रीय पत्रकारिता को दिशा देगी, बल्कि युवा और अनुभवी साथियों को एक समान मंच भीप्रदान करेगी। कोरिया जन सहयोग समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने इस संवाद को और व्यापक बनाया। यह साबित करता है कि जबमीडिया और समाज साथ खड़े होते हैं, तब विकास, सत्य और न्याय की राह और भी सरल हो जाती है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत सिर्फ तकनीकीसुधार या संसाधनों की नहीं, बल्कि पत्रकारों के बीच एकता, पारदर्शिता और सकारात्मक नेतृत्व की है। यह बैठक उसी दिशा में एक कदम नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश है। “संगठन जितना मजबूत होगा, पत्रकारिता उतनी ही विश्वसनीय होगी।” ऐसे प्रयासों से न सिर्फ मीडिया का मनोबलबढ़ता है बल्कि समाज में सार्थक परिवर्तन की संभावनाएँ भी जन्म लेती हैं। उम्मीद है कि ये संवाद आगे चलकर कई रचनात्मक प्रयासों का बीज बोएंगेऔर कोरिया जिले में पत्रकारिता नई ऊंचाइयाँ छुएगी।

कर्मण्येवाधिकारस्ते… संपादक रूप की प्रेरक वाणी से बैठक में बढ़ी नई ऊर्जा

बैठक में संपादक संवर्त कुमार ‘रूप’ ने उपस्थित पत्रकारगण और समाजसेवी संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मण्येवाधिकारस्तेमा फलेषु कदाचन आप अपना कर्म करते रहिए फल की चिंता के बगैर। आपका कर्म ही आपका स्थायित्व है आज जरूरत है वॉच डाक पत्रकारिताकी। एडवोकेसी पत्रकारिता की । पत्रकारिता का दायित्व ही है उन बिंदुओं को उजागर करें जो अत्यधिक जरूरी है। साथ ही कार्य पूर्ण होने तक वॉचडाक पत्रकारिता का कार्य करें इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के दौर में आपका लेखन आपकी वक्ता शैली ही आपको प्रत्येक वर्ग में अपनाएक अलग स्थान बनाकर देगी जरूरी है कि आप खुद पर पहले कार्य करें।स्वाध्याय बहुत जरूरी है अच्छा पढ़ने वाला ही अच्छा वक्ता बन सकेगाअच्छा लिख सकेगा और समाज के लिए कुछ कर सकेगा।

राजन पाण्डेय व अजय गुप्ता ने कहा कि मीडिया की क्रांति—संगठन की शक्ति के साथ आज की बैठक ने साबित कर दिया कि “जब पत्रकार औरसमाज एक साथ खड़े होते हैं, तब बदलाव सिर्फ संभव नहीं अपरिहार्य हो जाता है।” प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन एवं टीम ऑफ़ दएक्टिविस्ट का लक्ष्य सिर्फ पत्रकारों के हक़ की लड़ाई नहीं, बल्कि न्याय, पारदर्शिता और सामाज के बढोत्तरी की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।उन्होंने संगठन के सभी  साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति, सुझाव और समर्थन इस मिशन को नई दिशा देते हैंएकजुटता ही क्रांति है — और क्रांति ही परिवर्तन का मार्ग! है।

कोरिया जिले में मीडिया क्रांति की नींव – कार्यकारिणी गठन की तैयारी तेज , जल्द बनेगी कार्यकारणी

कोरिया एम सी बी जिले की कार्यकरणी भी अति शीघ्र जारी होगी इस कार्यकारणी में पत्रकारों के अलावा सामाज के हित में क्रांतिकारी विचार रखनेवाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया जाना सुनिश्चित किया है।  साथ ही पँचायत स्तर पर मीडिया मित्र भी बनाये जाने चर्चा किया गया है।


Spread the love