Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/05/2026

तहसीलदार शनि पैकरा ने किया कोसीर धान उपार्जन केंद्र में आकस्मिक निरीक्षण…

Spread the love



सारंगढ़ बिलाईगढ़-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ के निर्देश पर  तहसीलदार शनि पैकरा द्वारा कोसीर धान उपार्जन केंद्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान की नमी, आवश्यक साफ सफाई एवं हमालों को सही तौल करने का निर्देश दिया गया। तहसीलदार ने सभी कृषकों को अपील किया कि सभी अपना धान साफ सफाई के साथ उपार्जन केंद्र में लाए। धान फड़ में जांच के समय किसान रमेश पिता गौतम निवासी सिंघनपुर 55 बोरी, राजेश्वरी पति नरोत्तम105 बोरी , मालिकराम पिता फ़िरत राम कोसीर 40 बोरी को आवश्यक सफाई करने पश्चात ही खरीदी करने का निर्देश दिया गया। धान के संबंध में पंचनामा बनाया गया जिसे उच्चाधिकारी को प्रेषित किया गया। मौका स्थल पर नोडल अधिकारी कृष्णकुमार साहू , आनंदराम सिदार, फड़प्रभारी हमाल मुकर्रदम आदि कृषक उपस्थित रहे।


Spread the love