सिमगा क्षेत्र के युवा पत्रकार ओंकार साहू का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…
दिलीप वर्मा _ जिला रिपोर्टर
सिमगा क्षेत्र के युवा पत्रकार ओंकार साहू का जन्मदिवस आज हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जन्मदिवस अवसर पर उपस्थित जनों ने ओंकार साहू को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित हुए भाटापारा विधायक इंद्र साव, विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया,दामाखेड़ा जनपद सदस्य सुरेश साहू, जनपद सदस्य चंद्रशेखर (गोलू) साहू, ग्राम खड़वा सरपंच मालती चुरावन साहू, लुकेश पटेल,मनीषा टंडन,अर्चना वर्मा,कृष्णा कुंजाम सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर केक काटकर ओंकार साहू का जन्मदिन मनाया तथा उन्हें दीर्घायु और सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
जन्मोत्सव के दौरान उपस्थित साथियों ने कहा कि ओंकार साहू एक ऊर्जावान और सक्रिय पत्रकार होने के साथ-साथ समाजसेवा में सदैव अग्रणी रहते हैं। उनके कार्यों से निरंतर समाज को प्रेरणा मिलती है।
अंत में ओंकार साहू ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे आगे भी समान ऊर्जा और समर्पण के साथ समाजहित एवं पत्रकारिता के प्रति अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।





