Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

पवन सिंह के तेवर देख धर्मेंद्र ने इन तीन शब्दों की दी थी बड़ी सीख जो आज भी पावर स्टार को है याद….

Spread the love

धर्मेंद्र और पवन सिंह का रिश्ता केवल फिल्मी नहीं, बल्कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जाती सीख का उदाहरण है. धर्मेंद्र ने जो कहा, वह सिर्फ एक संवाद नहीं बल्कि जीवन का दर्शन है. खास बात यह कि पवन सिंह ने इस सीख का पालन भी किया है. आज जब धर्मेंद्र अस्पताल में हैं तो पूरे फिल्म जगत के साथ बिहा

पटना. हिंदी सिनेमा के अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक बनी हुई है. वे मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा है और वेंटिलेटर पर हैं. 89 वर्षीय धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर 10 नवंबर को अस्पताल ले जाया गया. परिवार ने कहा है कि उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन निगरानी में हैं. अभिनेत्री, सांसद और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने अपील की है कि सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें. इसी बीच बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है और भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह सक्रिय हैं. बिहार चुनाव के बीच बात पवन सिंह और धर्मेंद्र के मुलाकात और उनकी (धर्मेंद्र) एक पुरानी सीख को याद किया जा रहा है.पवन सिंह ने बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए बताया था कि 2013 में फिल्म ‘देश-परदेस’ के सेट पर धर्मेंद्र ने उन्हें सलाह दी थी जो आज भी उन्हें याद है और जीवन भर इस सीख पर अमल करते रहेंगे.

पवन सिंह ने बताया कि तब अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा था, “पवन बेटा, जीवन में पैर जमीन पर दबाकर रखना. सीना चौड़ा करके चलना लेकिन सिर थोड़ा झुकाकर चलना.” पवन सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह सीख उन्हें आज भी याद है. वे बोले, “धरम पाजी की यह बात राजनीति में भी काम आती है. बिहार चुनाव में जनता की सेवा के लिए सिर झुकाकर चलना जरूरी है.” पवन सिंह ने धरम पा जी से अपनी मुलाकात की बात मीडिया से विस्तार से बताई है.

देश-परदेस’ के सेट की वो मुलाकात

धर्मेंद्र और पवन सिंह का रिश्ता केवल फिल्मी नहीं, बल्कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जाती सीख का उदाहरण है. धर्मेंद्र ने जो कहा, वह सिर्फ एक संवाद नहीं बल्कि जीवन का दर्शन है. खास बात यह कि पवन सिंह ने इस सीख का पालन भी किया है. आज जब धर्मेंद्र अस्पताल में हैं तो पूरे फिल्म जगत के साथ बिहार के लोग भी उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.


बात साल 2013 की है. फिल्म देश-परदेस की शूटिंग के दौरान पवन सिंह पहली बार धर्मेंद्र से आमने-सामने मिले थे. धर्मेंद्र की वैनिटी वैन में बुलावा आया था. पवन उस पल को याद करते हुए कई बार भावुक हो चुके हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था-धरम पाजी से मिलना किसी भगवान से मिलने जैसा था. मैं उस वक्त नया था, डर भी लग रहा था, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- ‘आओ बेटा, बैठो.’ फिर वो बोले-‘जिंदगी में जब ऊंचा उड़ो तो जमीन को कभी मत भूलना. पैर दबा कर चलना.’ पवन सिंह ने कहा उनकी वो बात मेरी आत्मा में उतर गई. आज जब धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक है तो पवन सिंह उसी बात को बार-बार दोहरा रहे हैं. उनके करीबी बताते हैं कि उन्होंने कहा- धरम पाजी की यह बात हर बार मंच


Spread the love

Read More News