Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

दिल्‍ली के लाल किला के पास बड़ा धमाका, 8 लोगों की मौत,

Spread the love

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास रविवार शाम हुए भीषण धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं. प्रारंभिक जांच के अनुसार धमाका एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास खड़ी तीन गाड़ियों में आग लग गई और इलाके में भगदड़ मच गई. फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर मौजूद हैं और इलाके की गहन जांच कर रही हैं.

फोरेंसिक विशेषज्ञ भी साक्ष्य जुटाने में लगे हैं. पुलिस ने लाल किला और आसपास के इलाकों को सील कर दिया है. धमाके की प्रकृति और इसके पीछे किसी आतंकी साजिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच एजेंसियां हर एंगल से सुराग तलाश रही हैं. दिल्ली में इस वक्‍त हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है. आज सुबह ही फरीदाबाद में बड़ी माता में आरडीएक्‍स सहित अन्‍य विस्‍फोटक बरामद होने की बात सामने आई थी, गुजरात से यूपी तक पुलिस ने बड़ी संख्‍या में संदिग्‍धों को अरेस्‍ट कर चुकी है.


Spread the love