Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

जिम्मेदारियों से बचने के लिए डिप्टी सीवीओ ने किया गौरक्षक का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट..

Spread the love



संवाददाता फरीदपुर। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के जिला महामंत्री बरेली प्रियांश गंगवार ने पत्रकारों से एक बातचीत में बताया की एक्सीडेंटल गोवंश के इलाज एवं गौशाला में तड़प तड़प कर मरने को मजबूर गोवंशों के इलाज के संबंध में जब डिप्टी सीवीओ फरीदपुर से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन काट दिया कई बार अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया साथ ही अब उन्होंने नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया है। जिससे उन्हें कोई फोन ना कर पाए।
      इतने बड़े जिम्मेदार पद पर रहने के बाद जो अधिकारी गोवंश के लिए इलाज नहीं दे पाते ऐसे अधिकारियों को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है? प्रियांश गंगवार ने बताया कि उक्त मामले में  जिलाधिकारी बरेली से मिलकर शिकायत करेंगे।


Spread the love