Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

फरीदपुर में बुलेट सवारों पर पुलिस की कार्रवाई: पटाखे छोड़ने और स्टंट करने पर तीन बुलेट सीज, दो साइलेंसर बरामद…

Spread the love



संवाददाता फरीदपुर। बरेली के फरीदपुर कस्बे में बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे छोड़कर शोर मचाने और शांति भंग करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तीन बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। पुलिस ने एक बुलेट सवार और एक मिस्त्री को भी हिरासत में लिया है। मौके से दो मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए गए।
     पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुरुवार शाम को की गई जब कुछ युवक कस्बे के मुख्य बाजारों और चौराहों पर बुलेट से तेज आवाज निकालते हुए और पटाखे छोड़ते हुए स्टंट कर रहे थे। इन गतिविधियों से राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
     सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राधेश्याम ने अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर बुलेट सवारों को पकड़ा। जांच के दौरान पता चला कि इन मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से तैयार किए गए मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे, जिन्हें स्थानीय मिस्त्रियों की मदद से बनवाया गया था।
      थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे छोड़ना, तेज आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग करना और स्टंट करना शांति भंग की श्रेणी में आता है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और उनकी मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गई हैं।
     उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। भविष्य में जो भी युवक मॉडिफाइड साइलेंसर या पटाखों के साथ स्टंट करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love