Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

बाबा गुरु घासीदास के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, शराब के नशे में युवक ने दी गालियां, फूटा सतनामी समाज का गुस्सा पढ़िए पूरी ख़बर ….

Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में संत गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ शराब के नशे में एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सतनामी समाज के लोगों में जमकर आक्रोश है। समाज के लोगों ने युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा है। हालांकि घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। मामले में पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। विजय खत्री नाम का युवक शराब के नशे में बुधवार की देर रात उसने गाली गलौज की। इस दौरान इसका वीडियो उसके एक साथी ने बना लिया। वीडियो किसी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद समाज के लोगों में बेहद आक्रोश है। सतनामी समाज का कहना है कि आरोपी पेशेवर बदमाश है और उसके खिलाफ पहले भी 10 से 12 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ जिला बदर की कार्रवाई होनी चाहिए।

इधर मामले में सिंधी समाज ने भी आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिंधी समाज का कहना है कि युवक का समाज से कोई वास्ता नहीं है। समाज युवक के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस के साथ है। मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है। एसपी का कहना है कि समाज के लोगों ने लिखित में शिकायत की है। युवक की पहचान कर ली गई है, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।


Spread the love