बसना : पोते और दादी ने कलेक्टर को दिया 7 दिवस भीतर कार्यवाही का अल्टीमेटम, नही तो करेंगे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन
प्रेम सागर चौहान ने अपने पिता स्व कन्हैया लाल चौहान के मृत्यु पश्चात मिलने वाली अनुकम्पा नियुक्ति परिवार के रिश्तेदार को न मिलकर अन्य किसी व्यक्ति जो कि संतलाल मुखर्जी नामक व्यक्ति वर्तमान में उनके अनुकम्पा पर नियुक्त है जिसके जांच कर उचित कार्यवाही के लिए प्रेम सागर चौहान 7/10/25 को कलेक्टर जनदर्शन में अपनी गोहार लगाई थी.
उक्त आवेदन को जनदर्शन के अधिकारी द्वारा मार्क कर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद को मार्क किया गया था जिस पर आवेदन की स्थिति जानने के लिए 10 दिवस पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के पास आवेदन के संदर्भ में पूछताछ करने जाने पर 30 साल से कहां थे न्युक्ति करता कौन है जो नियुक्ति करता है उसके पास जाओ कहा गया.
प्रेम सागर कहा कि सर मैं तो आवेदन कलेक्टर महोदय के नाम से किया हूं वो आप को मार्किंग किए है इसलिए यहां पूछने आया हूं तब जा कर डीईओ महासमुंद ने कहा बसना बीईओ को मार्किंग कर दे रहा हूं परंतु आज 28/10/25 तक उक्त आवेदन पर किसी प्रकार से कार्यवाही नहीं होने के कारण आज प्रेम सागर अपनी दादी द्वारा कलेक्टर महोदय को 7 दिवस के भीतर जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है.
जांच नहीं होने की स्थिति में 8 वें दिवस से प्रेमसागर चौहान और दादी कर्मायत बाई अनिश्चितकालीन आमरण अनशन बसना के शहीद वीर नारायण सिंह चौक में करेंगे.
उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित तथा अनशन के दौरान समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी.




