Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

राष्ट्र सेविका समिति ने दिया राष्ट्र सेवा का संदेश

Spread the love

बिलाड़ा शहर में वीर तेजस्विनी विराट पथ संचलन का आयोजन
राष्ट्र सेविका समिति द्वारा रविवार शाम को बोर तेजस्विनी विराट पथ संचलन का विशाल आयोजन हुआ। श्वेत वस्त्र पहनी सैकड़ों महिलाओं ने कदम से कदम मिलाते हुए नगर के मुख्य मार्गों से वीर तेजस्विनी विराट पथ संचलन निकाला। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा से पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस वीर तेजस्विनी विराट पथ संचलन उद्देश्य समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करना है। इसके अतिरिक्त यह कार्यक्रम नारी शक्ति के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को रेखांकित करने के साथ-साथ भारत की प्राचीन संस्कृति और मूल्यों की रक्षा करने के लिए भी आयोजित किया जाता है। भारत माता की सेवा, समाज की भावपूर्ण सेवा करना, भारत की प्राचीन संस्कृति की रक्षा करना और शास्त्रों ग्रंथों से मिली ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाना व युवाओं में राष्ट्र सर्वोपरि का भाव बढ़ाना भी इस संचलन का उद्देश्य है। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों सेविकाओं ने अनुशासित पंक्तियों में घोष वादन के साथ पथ संचलन किया। जिसमें महिला स्वयंसेविकाओं ने घोष दल के साथ घोष वादन, दंड और लाठी लेकर लयबद्ध कदमताल की। कार्यक्रम में भारत माता की झांकी भी प्रदर्शित की गई और विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेविकाओं का स्वागत किया गया।


Spread the love