Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

सिमगा – नगर में स्थापित किया गया सिटी सर्विलांस सिस्टम 40 नग सीसी टीवी कैमरा इसमें 5 एएनपीआर तथा 35 फिक्स कैमरे हैं शामिल…

Spread the love


दिलीप वर्मा _ जिला संवाददाता

सिमगा नगर जनसंख्या एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से राज्य के प्रमुख शहरों में सिमगा की गिनती की जाती है। इसके साथ ही सिमगा नगर रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में स्थित है, जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान सिमगा नगर में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने, संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों पर सतत् निगाह सहित कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी सहित सिटी सर्विलांस सिस्टम की स्थापना करना अत्यंत आवश्यक था। इसके लिए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में उच्च क्वालिटी के विभिन्न श्रेणियों में कुल 40 नग कैमरा लगाते हुए थाना सिमगा परिसर में सिटी सर्विलांस सिस्टम की स्थापना की गई है जिसका विधिवत उद्घाटन आज शुक्रवार को मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं कैबिनेट मंत्री छ.ग.शासन टंकराम वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार अपराधों  पर अंकुश लगाने के लिए नये -नये तरीके से लगातार काम कर रही है। सिमगा नगर में सीसीटीवी सर्विलांस शुरू होने से अपराधियों की पहचान और पकड़ने में यह मील क़ा पत्थर साबित होग़ा। उन्होंने कहा कि सिमगा नगर नेशनल हाईवे के किनारे पर बसा है जहां बड़े -बड़े कारखाने भी है। ऐसे में यहां अन्य प्रांतो से भी लोग आते हैं। कोई किसी घटना  या अपराध को अंजाम देकर चला जाएगा तो उसका पता लगाना कठिन है लेकिन अब पूरे शहर में 40 नग उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। रात में भी यह कैमरे गाड़ी की नंबर ट्रेस कर सकते हैं। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि शहर की पैनी निगरानी अब तीसरी आँख से होगी। सी सी टी वी कैमरा से शहर के चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी होगी जिससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी और अपराधी  बच नहीं पाएंगे । कार्यक्रम को कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। थाना प्रभारी रितेश मिश्रा ने बताया कि थाना में सिटी सर्विलांस सिस्टम से दामाखेड़ा व लिमतरा में लगे सीसी टीवी कैमरा कनेक्ट हैं। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने महिला कमांडो एवं जागरूक लोगों को हेलमेट प्रदान किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे ।


Spread the love

Read More News