Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक से जा रहे व्यक्ति की मौत…

Spread the love

नेशनल हाईवे पर हादसा: मौके पर पहुंची पुलिस, 72 वर्षीय बुजुर्ग रोहिताश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली के फरीदपुर में सोमवार शाम नेशनल हाईवे-74 पर एक सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग रोहिताश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सरसवा, थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली के निवासी श्यामलाल के पुत्र थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहिताश शर्मा अपनी TVS विक्की (UP25DY6189) से फरीदपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर (UP26V2098) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भेजा गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।


Spread the love