Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

CG news कृषि स्थायी समिति के सभापति और सांसद प्रतिनिधि द्वारा बीज प्रक्रिया केन्द्र का अवलोकन..

Spread the love




दुर्ग, 01 अक्टूबर 2025 / जिले में स्थित बीज प्रक्रिया केन्द्र रुआबांधा का आज कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत दुर्ग के सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर एवं सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश चंद्राकर द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने रबी में भंडारित होने वाले चना बीज की पैकिंग प्रक्रिया, विभिन्न गोदामों में भंडारित गेहूं, चना, तिवड़ा, सरसो, अलसी, कुसुम आदि के संशाधित/पैक्ड बीज की भौतिक स्थिति, खरीफ 2025 में पंजीकृत कृषकों एवं रकबा की विस्तृत जानकारी, रबी 2025 में जिले में भंडारित होने वाले बीजों का लक्ष्य, उपलब्धता, कमी/अधिकता विषयों पर विस्तृत चर्चा की। जिले के उप संचालक कृषि श्री संदीप भोई द्वारा रबी में प्रस्तावित बीज उत्पादन कार्यक्रम एवं विभिन्न बीजों के भंडारण कार्यक्रम प्रस्तावित विभागीय योजनाओं के अंतर्गत फसल प्रदर्शन से अवगत कराया गया।
सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश चंद्राकर ने खरीफ में विभिन्न कृषकों के प्रक्षेत्र में ली गई बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी फसलों का समय पर यथासंभव बीज प्रमाणीकरण संस्था एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा समय-समय पर कृषकों को उचित मार्गदर्शन प्रदाय किये जाने की बाते कही। ताकि खरीफ में जिले हेतु उच्च गुणवत्ता का पर्याप्त मात्रा में सभी फसलों के बीज उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर रबी 2025 में बीज भंडारण का शुभारंभ हेतु हरी झण्डी दिखाकर बीज निगम वाहन को रवाना किया गया। जिसके द्वारा विकासखंड धमधा की समिति में रबी बीज (चना, सरसो एवं तिवड़ा) का भंडारण किया जाएगा। बीज निगम की विभिन्न गतिविधियों, संचालन व्यवस्था, रबी बीज उत्पादक कृषकों के अंतिम भुगतान की स्थिति के बारे में बीज प्रबंधक श्री एस. के. बेहरा द्वारा विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इस अवसर पर बीज निगम के समस्त कर्मचारीगण, जिले के कृषक एवं बीज प्रक्रिया केन्द्र में कार्यरत् मजदूरों की सक्रिय भागीदारी रही।

::000::


Spread the love