Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

CG CRIME : डोंगरगढ़ में नवरात्र के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला, जवान घायल

Spread the love

डोंगरगढ़: नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर के पास चंद्रगिरि चौक पर एक युवक ने अचानक पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया। घटना में पुलिस जवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CG की बेटी दिव्या ने Malaysia में हुए एशियन बास्केटबॉल में भारत को दिलाया Gold, महासमुंद में हुआ भव्य स्वागत

जानकारी के अनुसार, युवक पहले गुरुद्वारा पार्किंग में विवाद कर रहा था। पार्किंग कर्मियों ने समझाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन उसने उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की। इसके बाद पार्किंग कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को सूचना दी।

पुलिस ने युवक को पेट्रोलिंग गाड़ी से थाने भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर वहां पहुंचा और अचानक डंडे से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ा। पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Agni Prime Missile : भारत ने बढ़ाई मारक क्षमता, रेल पटरियों से लॉन्च हुई अग्नि मिसाइल, 2000 किमी तक द्रुत प्रहार

मानसिक रूप से विक्षिप्त है युवक

इस मामले में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल पुलिस जवान का इलाज करवा लिया गया है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।


Spread the love