Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/05/2026

फरीदपुर के रौनक वर्मा को हेल्पिंग हैंड वेलफेयर में मिली जिम्मेदारी…

Spread the love

हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी का “प्रदेश अध्यक्ष” नियुक्त

सत्यम गौड़। फरीदपुर

प्रदेश अध्यक्ष रौनक वर्मा का स्वागत करते हुए।

संवाददाता फरीदपुर। हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा के आदेशानुसार से रौनक वर्मा पुत्र वीरु वर्मा निवासी मोहल्ला महादेव फरीदपुर की निष्ठा, लगन और कर्मठता के आधार पर हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी का ” प्रदेश अध्यक्ष”  नियुक्त किया गया।

युवाओं को बताते हुए “हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी” के बारे में।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भारी संख्या में युवाओं ने रौनक वर्मा का स्वागत किया। रौनक वर्मा ने सभी युवा साथियों को हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी के बारे में जानकारी दी। ओम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनूप गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रौनक वर्मा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

रौनक वर्मा से बात कि तो उन्होंने अपनी सोसाइटी के बारे में बताया कि यह एक सामाजिक संगठन है जिसमे वेसहरा गौवंशो की रक्षा, गरीबों की मदद, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगों की सहायता, बुजुर्गों की देखभाल और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में काम, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना है।

मीटिंग में ली गई तस्वीर।

रौनक वर्मा ने फरीदपुर से विक्की चौहान को नगर अध्यक्ष बनाया। कार्यक्रम का संचालन अंकित सक्सेना के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संजू वर्मा, जीतेन्द्र वर्मा, अजय यादव, केशव, आदित्य, जीतू, राजीव, आकाश, दिलीप, रजनीश, शिवम, विशाल आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love