Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

Raipur Police Transfer : SSP रायपुर ने जारी किया आदेश, 6 थाना प्रभारियों को किया गया स्थानांतरित

Spread the love

रायपुर: राजधानी रायपुर पुलिस विभाग में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शहर के अलग-अलग थानों के 6 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी किया है।

Gadchiroli Naxal Encounter: 14-14 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जारी आदेश के अनुसार, अजीत सिंह राजपूत को थाना प्रभारी कोतवाली से हटाकर र.आ. केंद्र भेजा गया है। वहीं शिव नारायण सिंह को डीडी नगर थाना प्रभारी से हटाकर कोतवाली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। मौदहापारा थाना प्रभारी रहे रविन्द्र सिंह को डीडी नगर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मुकेश शर्मा को र.आ. सेंटर से स्थानांतरित कर मौदहापारा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह मनीष तिवारी को र.आ. केंद्र से हटाकर माना थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शील आदित्य कुमार सिंह को यातायात से स्थानांतरित कर पुरानी बस्ती थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


Spread the love