Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

CG CRIME : दो लोगों की दुश्मनी ने छीनी बेगुनाह की जिंदगी, शादी से पहले टूटा परिवार का सपना

Spread the love

भिलाई : अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन कई तरह के मामले सामने आते है जिसमें जरा-जरा सी बात पर लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बन जात हैं। ऐसा ही एक मामला भिलाई से सामने आया है। जहां दो लोगों की आपसी लड़ाई मे एक बेगुनाह युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

रायपुर-राजिम के यात्रियों को बड़ी सौगात, मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा की हुई शुरुआत

बता दें कि, भिलाई में खुर्सीपार शराब भट्टी के पास एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। मृतक युवक का नाम कामेश है जो खुर्सीपार का निवासी था। आरोपी सुरेंद्र महानंद ने कामेश के सिर पर रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि, कामेश की शादी दो महीने बाद होनी थी।

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग में हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी सुरेंद्र महानंद की कामेश के दोस्त योगेंद्र सिंह से पहले से दुश्मनी थी। झगड़े के बाद सुलह होने के बाद कामेश घर जा रहा था, तभी सुरेंद्र महानंद ने हमला कर दिया जिससे की उसकी मौत हो गई।ल वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।


Spread the love