Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

25/03/2026

सिमगा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, जनपद सदस्य सुरेश साहू ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायत पत्र…

Spread the love



दिलीप वर्मा _जिला संवाददाता

सिमगा। (15 सितम्बर 2025)
बलौदाबाजार जिला सिमगा जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 08 सुरेश कुमार साहू ने जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाला प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल कबीर धर्म नगर दमाखेड़ा में अवैध शराब की बिक्री लगातार हो रही है। अवैध कारोबार के कारण बाहरी पर्यटक, साधु-संत और श्रद्धालु असामाजिक तत्वों से परेशान रहते हैं। वहीं गांव की महिलाएं एवं बच्चों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे गांव की शांति व्यवस्था भंग हो रही है।

जनपद सदस्य ने पत्र में यह भी लिखा है कि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई, तो ग्रामीणजन बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

पत्र में पुलिस अधीक्षक से तत्काल संज्ञान लेकर दमाखेड़ा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह बंद कराने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।


Spread the love