मॉरीशस, भारत की Neighbourhood First पॉलिसी और Vision ‘महासागर’ का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है: पीएम मोदी..

वाराणसी में संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि काशी में गंगा के अविरल प्रवाह की तरह, भारतीय संस्कृति के सतत प्रवाह ने मॉरीशस को समृद्ध किया है। उन्होंने चागोस समझौते के सफल समापन पर पीएम रामगुलाम और मॉरीशस के लोगों को बधाई दी। पीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए मॉरीशस के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की।
















