16/11/2026

बेटी पैदा होने पर पति ने दी तीन तलाक, बेरहमी से पीटकर घर से निकाला, देवर पर भी छेड़छाड़ का आरोप…

1001658227.jpg
Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

कैन्ट क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, देवर और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। उसने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख न मिलने के कारण प्रताड़ित कर रहे हैं। वहीं देवर पर भी छेड़छाड़ और पति पर तीन तलाक का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने पति समेत 6 पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2024 में देवरनियां निवासी आरिफ पुत्र खलील अहमद से हुई थी। महिला के माता-पिता ने शादी और मंगनी में करीब 9 लाख रुपये खर्च किए और घरेलू सामान व मोटरसाइकिल के पैसे दिए। शादी के एक साल बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर महिला के पति, सास-ससुर और ननदो ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़िता ने देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही उसका देवर साकिर बुरी नजर रखता है, कई बाद अकेला पाकर उसने दबोच लिया और छेड़छाड़ की।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले और पति इससे नाराज हो गए, और अधिक प्रताड़ित करने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर बेरहमी से मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने कैंट पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

You may have missed