शहरों और गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन की धुम रही…..
एसडीएम,तहसीलदार ,पुलिस प्रशासन सुरक्षा इंतजाम डटा….
नगरपालिका द्वारा विसर्जन कार्यक्रम शांति पूर्वक कराया गया…
खाचरोद / कमलेश पाटीदार
देवों में प्रथम पुजनीय रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना के 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव के बाद अनंत चौदस पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन किया गया, शहरों और गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन की धुम रही. नदी तालाबों में सुरक्षा इंतजाम के लिए प्रशासन ने अलग अलग विसर्जन स्थल बनाये गए, खाचरोद में भी प्रशासन ने मुर्ती विसर्जन के लिए
जनता से नगरपालिका वाहनों में प्रतिमा रखने की अपील करी, पुरे सम्मान के साथ प्रतीमाए बरलई तालाब में पुजा पाठ कर विसर्जन किया। बरसते पानी में भी जनता ने उत्साह पूर्वक सहयोग दिया,. शहर में दिनभर डीजे, बेण्ड बाजो और ढोल के साथ गणेश प्रतीमाएं विसर्जन बरलाई तालाब पर जा रहे है, जो देर रात तक जारी रहा!!!!
बरलाई रोड तालाब में सामुहिक पूजन आरती कर अनुभवी तैराक दल द्वारा पानी में विसर्जन कराया गया।जहा एसडीएम नेहा साहू, तहसीलदार गुलाब सिंह परीहार सीएमओ रवीन्द्र गुप्ता, पुलिस प्रशासन नगरपालिका कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के साथ बरलई तालाब विसर्जन स्थल पर निगरानी में लगे रहे। साथ ही गांव घिनौदा फुलेश्वर महादेव तालाब मे मूर्ति विसर्जन बड़ी संख्या हुआ जहाँ पर कई भक्त जन ढ़ोल धमाकों तालाब पर पंहुचे और महाआरती के साथ विसर्जन किया गया !!!




