Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

व्यवसायी से 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाली महिला गिरफ्तार, स्मार्टफोन से खुलेंगे कई राज…

Spread the love

बरेली में व्यवसायी से रंगदारी और धमकाने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के मुताबिक महिला कुछ लोगों के संपर्क में है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली के रामपुर गार्डन निवासी व्यवसायी पर आरोप लगाकर हंगामा करने वाली महिला को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज है। उसके मोबाइल से एक गिरोह के राज खुल रहे हैं।

रामपुर गार्डन निवासी त्रिजित अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कोतवाल अमित पांडेय को तहरीर देकर बताया था कि आरती गुप्ता नाम की महिला दो माह से उनके आवास के बाहर आकर खड़ी हो जाती है। वह उनसे गाली-गलौज करती है। उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देती है। उनके आवास का वीडियो बनाती है। आरोप लगाया कि महिला ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी।

विरोध पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही है। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि महिला भी कई आरोप लगा रही है। उसके मोबाइल की जांच से स्पष्ट हो रहा है कि वह कुछ लोगों के संपर्क में है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


Spread the love