Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

पायलट की शर्मनाक हरकत: ‘लाइटर’ जैसी डिवाइस से महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाते पकड़े जाने पर बोला- ‘निजी संतुष्टि के लिए…’

Spread the love

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्राइवेट एयरलाइंस के एक पायलट ने शर्मनाक काम किया है। पायलट पर महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक लाइटर के आकार का स्पाई कैमरा जब्त किया है। पुलिस ने जब शख्स से पूछताछ की तो उसने अफना जुर्म कबूल कर लिया है।

Bank of Baroda ने अनिल अंबानी को दिया झटका, RCom के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित किया

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया था कि 30 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे वो किशनगढ़ गांव के शनि बाजार में मौजूद थी। उसी दौरान उसने देखा कि एक शख्स लाइटर जैसी दिखने वाली डिवाइस से उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लाइटर के आकार का स्पाई कैमरा बरामद 

दिल्ली पुलिस साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की किशनगढ़ थाना पुलिस ने मॉलेस्टेशन के मामले में शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 31 साल के मोहित प्रियदर्शी निवासी सिविल लाइंस, आगरा (यूपी), के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट एयरलाइंस में पायलट के तौर पर काम करता है। पुलिस ने उसके पास से लाइटर के आकार का छुपा हुआ स्पाई कैमरा भी बरामद किया है।

Sonia Gandhi Voter List Controversy : नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम? शिकायत दर्ज, 10 सितंबर को सुनवाई

पायलट ने क्यों किया ऐसा काम?

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अविवाहित है और उसने कबूल किया कि वो ऐसी वीडियो अपनी निजी संतुष्टि के लिए बना रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना किशनगढ़ में धारा 77/78 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।


Spread the love