Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

लैंडस्लाइड से मिट गया गांव का नामोनिशान, कम से कम 1000 लोगों की मौत, जिंदा निकला बस एक शख्स

Spread the love

अफ्रीकी देश सूडान में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में भीषण भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड की घटना हुआ है। इस आपदा के कारण एक गांव पूरी तरह तबाह हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरी आपदा में केवल 1 शख्स जिंदा बचा है। सूडान में विद्रोही समूह ने इस बात की जानकारी दी है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Robin Uthappa का बड़ा खुलासा, कहा- उनके और Virat Kohli के रिश्तों में आई दरार

गांव के सभी लोगों की मौत

लैंडस्लाइड की ये आपदा दारफुर के मर्रा पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में हुई है। ये घटना सूडान में हाल के समय की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा बताई जा रही है। इस क्षेत्र का कंट्रोल रखने वाले विद्रोही समूह सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने सोमवार को देर रात इस घटना के बारे में जानकारी दी है। लैंडस्लाइड के कारण गांव के सभी लोगों की मौत हो गई। सिर्फ एक शख्स इस पूरी घटना में जिंदा बच पाया है।

इस कारण हुआ लैंडस्लाइड 

सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया है कि अगस्त के अंत में कई दिनों की भारी बारिश के बाद रविवार 31 अगस्त को मध्य दारफुर के मर्रा पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में भीषण लैंडस्लाइड हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या हजार से ज्यादा है।

विद्रोही समूह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सूडान के दारफूर के गांव में हुए लैंडस्लाइड के बाद गांव पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। लोगों के शवों को बरामद करने में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता समूहों से अपील की गई है।

Chhattisgarh : 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद NHM कर्मियों का हंगामा, स्वास्थ्य भवन का किया घेराव

सूडान में जारी है गृहयुद्ध

सूडान में ये आपदा ऐसे समय में आई है जब देश में भयानक गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है। सूडान की सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बाद अप्रैल 2023 में राजधानी खार्तूम और देश के अन्य हिस्सों में खुली लड़ाई शुरू हो गई थी।


Spread the love