Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

एसपी कार्यालय के भूमिपूजन को लेकर जारी विवाद पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध को राजनीति से प्रेरित बताया।

Spread the love

एसपी कार्यालय के भूमिपूजन को लेकर जारी विवाद पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध को राजनीति से प्रेरित बताया।

श्री तिवारी ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले के संपूर्ण विकास का खाका तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और विधायक द्वारा जिस स्थल का चयन किया गया है, उस पर कांग्रेस का विरोध करना सही नहीं है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिससे महाविद्यालय की भूमि में वृद्धि होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि जिला मुख्यालय के विकास के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।
श्री तिवारी ने महाविद्यालय परिवार को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायक और सभी जनप्रतिनिधि शिक्षा के हितों के संरक्षण और विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाते रहेंगे।

Spread the love