Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

10/05/2026

हेलमेट के बिना फ्यूल देने से मना किया तो चला दी गोलियां, पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी…

Spread the love

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पेट्रोल ना देने पर पेट्रोल पंप संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना बरोही थाना क्षेत्र के एनएच 719 पर स्थित सावित्री लोधी पेट्रोल पंप की है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसलिए पेट्रोल पंप नहीं दिया। इससे नाराज युवकों ने अवैध हथियारों से संचालक पर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से पेट्रोल पंप संचालक घायल हो गया। घायल पेट्रोल पंप संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत-जापान के 21 समझौते बनेगे विकास की नई ताकत, दुनिया में बढ़ेगा भारत का दबदबा

हेलमेट के बिना फ्यूल नहीं दिया तो मार दी गोली

दरअसल भिंड जिला कलेक्टर द्वारा बिना हेलमेट पेट्रोल ना देने का आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों के लिए यह आदेश जी का जंजाल बन गया है। आये दिन पेट्रोल पंप पर झगड़े हो रहे हैं। ताजा मामले में भिण्ड जिले के बरोही थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 के पास सावित्री लोधी पेट्रोल पंप पर स्थित है। जहां पर सुबह 4 बजे के लगभग बाइक पर सवार कुछ युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे। लेकिन कर्मचारियों द्वारा हेलमेट न होने पर पेट्रोल देने से मना कर दिया गया। इसके बाद युवकों ने विवाद किया। विवाद के बाद उस समय तो युवक वहां से चले गए लेकिन आधा घंटे बाद हथियारों से लैस होकर आए और पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

‘No Work, No Pay’ – स्वास्थ्य मंत्री ने दी NHM कर्मचारियों को सख्त चेतावनी

वारदात सीसीटीवी में कैद

फायरिंग की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें सात तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में माउजर बंदूक लिए हुए हैं तो दूसरे युवक के हाथ में रिवाल्वर है। दोनों ही एक के बाद एक फायर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे एक गोली पेट्रोल पंप संचालक तेज नारायण सिंह नरवरिया के दाएं हाथ में लगने से वह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरोही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Spread the love