किस विटामिन की कमी से सांस फूलती है?

क्या आपको भी अक्सर सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपके शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी पैदा हो गई हो। पोषक तत्वों की डेफिशिएंसी को दूर कर सांस फूलने की समस्या से राहत मिल सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी सांस फूलने की समस्या का कारण बन सकती है। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया हो सकता है और एनीमिया में ऑक्सीजन की कमी की वजह से सांस फूलने की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
अगर विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो आपको अपने डाइट प्लान में इस विटामिन से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे और मछली में विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी की कमी की वजह से भी सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी की कमी सांस से जुड़ी समस्याओं के खतरे को बढ़ाने का काम कर सकती है।
विटामिन डी की कमी की वजह से सांस फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दूध, संतरे, अंडे या फिर मीट का सेवन कर सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।