Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/06/2025

टॉफी का लालच देकर पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म….

Spread the love

सत्यम गौड़ संवाददाता बरेली। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में दुराचार के आरोपी अकील अहमद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक नाजायज तमन्चा 315 बोर, एक खोखा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

दिनांक 05.06.2025 को वादी द्वारा तहरीरी सूचना दी गई थी कि अभियुक्त अकील अहमद ने वादी की 5 वर्षीय पुत्री को चीज दिलाने का लालच देकर प्राईमरी पाठशाला के बाथरूम में ले जाकर बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना देवरनियां पर मु0अ0सं0 222/25 धारा 65(2)/351(2) बीएनएस व 5(m)/5(n)/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था।

 

गिरफ्तारी की जानकारी

 

आज दिनांक 06.06.2025 को थाना प्रभारी देवरनियां के नेतृत्व में थाना देवरनियां पुलिस टीम द्वारा देवरनियां क्षेत्र के रोहिली मोड़ पुलिया के निकट चैंकिग की जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति तेजी से दूसरी तरफ भागा, जिसे रोकने के प्रयास में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अकील अहमद को दोनों पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

 

बरामदगी

 

– एक तमन्चा नाजायज 315 बोर

– एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

– एक खोखा कारतूस 315 बोर

 

पुलिस टीम

 

– प्र0नि0 दिनेश कुमार शर्मा थाना देवरनियाँ, बरेली

– नि0अ0 रामवीर सिंह थाना देवरनियाँ, बरेली

– उ0नि0 मनोज कुमार थाना देवरनियाँ, बरेली

– का0 1298 सत्येन्द्र कुमार थाना देवरनियाँ, बरेली

– का0 1239 बिट्टू सिंह थाना देवरनियाँ, बरेली


Spread the love