Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/06/2025

जिल्दी पंचायत में सरपंच प्रत्याशी भूपेंद निरला की धमाकेदार जीत ….

Spread the love

 

,,भुनेश्वर निराला,, आवाम की आवाज़ न्यूज़

भूपेंद्र निराला ने जीत के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा,
मैं आप सभी की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे पहला सेवा का अवसर दिया। यह जीत जनता की उम्मीदों और विश्वास की जीत है। मैं सभी वर्गों के विकास और पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

घोषणा पत्र

1. गरीब परिवार में लड़की शादी होने पर पंचायत द्वारा 50 किलो चावल 2000रु. की सहयोग राशि दी जाएगी।

 

2. लड़का शादी होने पर गाड़ी, बाराती के लिए पंचायत द्वारा सहयोग की जाएगी।

 

3. हर घर में शौचालय बनवाऊगा।

 

4. राशन कार्ड निःशुल्क बनाया जाएगा।

 

5. सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन एवं निराश्रित पेंशन, विकलांग पेंशन दिलवाऊगां।

 

6. पी.एम. आवास योजना का लाभ दिलाऊगा।

 

7. पंचायत स्तर में किसी भी परिवार में मृत्यु होने पर 50 किलो चावल एवं 2000 रु. की सहयोग राशि दी जाएगी।

 

8. गावों में शौन्दर्यकरण एवं साफ सफाई का काम किया जाएगा।

 

9. गावों के हर जगह सड़क का कार्य पूर्ण होगा।

 

10. हर परिवार को रोजगार गारंटी का लाभ दिलाना।

 

11. प्रत्येक ग्राम की विकास एवं सरकारी योजना का कार्य जनता की सहमती से किया जाएगा।

 

12. महिला सश्क्तीकरण पर कार्य करेगें।

 

13. पंचायत के तीनो गांवो में निर्माण कार्य किया जाएगा।

 

14. तीनों गांवों की गलियों में बिजली एवं शेड लाईट की व्यवस्था करेगें।

 

15. गांवों में बच्चों के लिए गार्डन एवं खेलकुद की व्यवस्था करेगें।

 

16. हर प्रकार के विकास का कार्य ग्राम पंचायत में अनिवार्यता के साथ पूर्ण करेगें।

 

17. ग्राम पंचायत में बच्चों कि शिक्षा के लिए पंचायत द्वारा मार्ग दर्शन किया जाएगा।

 

18. गांव में कियोस्क शाखा खुलवाया जाएगा।

 

समर्थकों में हर्ष, गांव में जश्न का माहौल


भूपेंद निरला की जीत से उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे गांव में जश्न का माहौल था, लोग मिठाइयां बांट रहे थे और एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। उनके प्रमुख सहयोगियों और ग्रामवासियों ने भरोसा जताया कि उनकी नेतृत्व क्षमता से पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा।

प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ बनाई बढ़त


बता दें,इस चुनाव में कई प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन भूपेंद्र निराला ने सभी को कड़े मुकाबले में पछाड़ते हुए भारी मतों से जीत हासिल की। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें दोबारा इस पद पर आसीन कर दिया। और वहीं भूपेंद्र निराला की यह जीत एक बार फिर साबित करती है कि यदि कोई नेता ईमानदारी और कड़ी मेहनत से जनता के हित में काम करता है, तो जनता भी उसे पूरा समर्थन देती है। उनकी इस जीत से जिल्दी पंचायत के लोगों में नए विकास और बदलाव की उम्मीद जगी है।


Spread the love