Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/06/2025

भाजपा का विजय संकल्प बैठक
भाजपा का लक्ष्य सशक्त पंचायत, मजबूत नेतृत्व.
पंचायत चुनाव मे कार्यकर्ताओं की एकजुटता जीतदिलाएगी-जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी

Spread the love


बैकुंठपुर – त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा  मंडल बचरापोंडी के बचरा मे बैठक संपन्न हुआ। सर्व प्रथम भारत माता एवं महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं द्वीप प्रज्जवलित कर बैठक शुभारंम किया गया। बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष किशोर सिरदार, वरिष्ठ नेता अवधबिहारी जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी चुन्नी पैकरा, विमला सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी,प्यारे साहू, महेंद्र साहू, जगनारायण साहू, लक्ष्मी यादव उपस्थित रहें।
     भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, भाजपा के प्रत्याशी क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करने को तैयार हैं. देश में मोदी जी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास हो रहा है. पिछले एक साल में विष्णु देव सरकार द्वारा राज्य में हर वर्ग की खुशहाली के लिए कार्य किया है. अब हमारे कार्यकर्ता चुनाव  लड़ रहे हैं. जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है. श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, जनता तक भाजपा की नीतियों, योजनाओं और विजन को पहुंचाएं ताकि गांव-गांव में पार्टी की मजबूती सुनिश्चित हो। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा, पंचायत चुनाव हमारे लोकप्रिय विधायक भईयालाल राजवाड़े एवं रेणुका सिंह के नेतृत्व मे भाजपा सभी दस जिला पंचायत सीट मे जीत सुनिश्चित करेंगे।

जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने मंडल अध्यक्ष मंडल स्तर पर पंचायत चुनाव मे सक्रिय न रहने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी मांगी है है। जिससे ऐसे कार्यकर्ता से संवाद कर उन्हें चुनाव कार्य में लगाया जाए.

विजय संकल्प के साथ मैदान में उतरे कार्यकर्ता-
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। रणनीति के तहत घर-घर जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन, प्रचार-प्रसार अभियान और प्रत्याशियों के पक्ष मे मतदान कराने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला पंचायत प्रत्याशियों ने वोट के लिए किया आग्रह
बैठक में मौजूद प्रत्याशी श्रीमती चुन्नी पैकरा एवं विमला सिंह ने सभी पदाधिकारी से प्रचार हेतु आग्रह किया और हर कदम पर कार्यकर्ता व जनता से जुड़ कर कार्य करने का संकल्प लिया. सभी ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए मिशन मोड में कार्य करने का संकल्प लिया। इस बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतर गए हैं और आने वाले दिनों में चुनावी अभियान और  तेज किया जाएगा। 


Spread the love