Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/06/2025

महासमुंद : अब तक 152352 किसानों से 1089356 टन धान खरीदा गया पढ़िए पूरी ख़बर …

Spread the love

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से जारी है। नोडल अधिकारी  अविनाश शर्मा ने बताया कि 28 जनवरी तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से एक लाख 52 हजार 352 किसानों से 10 लाख 89 हजार 356 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 2505 करोड़ 51 लाख रुपए किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में 2 करोड़ 93 लाख 74 हजार 604 बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें एक करोड 43 लाख 84 हजार 746 नया बारदाना है। एक करोड़ 27 लाख 95 हजार 757 बारदाना मिलर से प्राप्त, 17 लाख 20 हजार 549 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 4 लाख 73 हजार 552 बारदाना प्राप्त हुआ है। 2 करोड़ 85 लाख 87 हजार 384 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 7 लाख 87 हजार 220 बारदाना शेष है।


Spread the love