रसधान ओवर ब्रिज के पास दो बाईकों में हुई जोरदार भिड़ंत, दो घायल, पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए भेजा अस्पताल

सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान ओवर ब्रिज के पास दो बाईकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक सिकंदरा थाना क्षेत्र के बुधौली निवासी आकाश रसधान ओवर ब्रिज के पास करीब 2बजे बाइक खड़ी कर मो. फोन से बात कर रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आकाश और दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।जहां मौजूद चिकित्सक में उपचार शुरू किया है।सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।