Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/06/2025

सैफ अली ख़ान पे हमला करने वाला दुर्ग में पकड़ाया पढ़िए पूरी ख़बर ..

Spread the love

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। जिस चाकूबाज को मुंबई पुलिस पूरे देशभर में तलाश रही है वह दुर्ग में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि, वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया है। शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है। उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव सिन्हा ने हरिभूमि डाट काम को बताया कि, संदिग्ध का नाम आकाश है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। शाम तक मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, उसके बाद ही आगे की विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो पाएगी।

सीएम साय बोले-संदेही को मुंबई पुलिस के सुपुर्द करेंगे



वहीं इस विषय पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, दुर्ग RPF ने एक संदेही को गिरफ्तार किया है। दुर्ग RPF ने संदेही को गिरफ्तार किया है, मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। जल्द ही मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, संदेही को सुपुर्द कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार (15 जनवरी) की देर रात हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की। डेटा डंप के जरिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से एक्टिव फोन्स की जानकारी इकट्ठा की। इस डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया गया कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। टेक्नोलॉजी के उपयोग से पुलिस ने मामले में तेजी से प्रगति की।



हमले में सैफ को लगे 6 घाव, अब खतरे से बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार रात सैफ अली खान पर उनके घर में चोर ने हमला किया। चोर कई घंटे पहले ही घर में दाखिल हो चुका था। जब सैफ की मेड ने चोर को देखा, तो उसने शोर मचाया। सैफ अली खान स्थिति संभालने पहुंचे, लेकिन चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सैफ को छह बार चाकू से वार किया गया। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का हिस्सा निकाला गया। फिलहाल, सैफ अली खान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


Spread the love