प्रयागराज से बड़ी खबर!

सुबह 9 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया!
पौष पूर्णिमा पर सुबह 9 बजे तक तकरीबन 60 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया है।
अभी तक स्नान सकुशल संपन्न हुआ है।
इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
वहीं सुबह 7.30 बजे तक यूपी सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, 35 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया था।