बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें ने धान उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण…

आवाम की आवाज़//बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें ने जमगहन, भटगांव, बिलाईगढ़ व पुरगाव के उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरिक्षण। और कही खरीदी केन्द्रों में अन्नदाताओं के लिए अच्छी से अच्छी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराये। कही भी गंदगी नही होना चाहिए खरीदी केन्द्र के कर्ता-धर्ताओ की अहम जिम्मेदारी बनती है। पुरी तरह से साफ-सफाई रखें। उक्त बाते बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें ने सोमवार की दोपहर कृषि उपज मण्डी परिसरों में धान खरीदी केन्द्र औचक निरीक्षण करने पहुंची थी। उस दौरान उपार्जन केंद्रों में पहुंच कर किसानों से उनके धान की बिक्री के साथ-साथ उपलब्ध करवाए जाने वाली पर्ची आदि के संबंध में जानकारी ली। जहां केंद्रों में प्रदान की जानी वाली पर्ची के साथ-साथ मशीन के माध्यम से धान खरीदी तौल का भी निरीक्षण किया। तथा खरीदी केंद्रों में उपस्थित प्रबंधक फड प्रभारी, कर्मचारियों को नम्रतापूर्वक कहा। कि किसानों को केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। इनके द्वारा लाई गई धानों का वजन तौल को नियम से करें। धान उपार्जन केंद्र में तैनात समिति के सदस्यों को भी किसानों के बैठक एवं पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने को कहा। किसानों से मुलाकात कर समस्याएं जानी तत्पश्चात् तुरंत अधिकारियों से फ़ोन के माध्यम से बात की और समस्याएं को जल्द से जल्द सुलझाने को कहां। विधायक कविता प्राण लहरें की कर्तव्यता और किसानों के प्रति प्रेम को देखकर किसान काफी खुश हुआ।