Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

21/06/2026

भव्य कलश यात्रा और विशाल भंडारा, हथबंद में कर्मा जयंती पर दिखा उत्साह

Spread the love



रिपोर्टर _ दिलीप वर्मा

*बलौदाबाजार:-* कर्मा जयंती के पावन अवसर पर हथबंद परिक्षेत्र में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं सांस्कृतिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद आकर्षक और भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर शामिल हुआ और पूरे आयोजन में अनुशासन एवं उत्साह का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील साहू, जिला उपाध्यक्ष राजाराम साहू, जिला महिला उपाध्यक्ष संध्या साहू, जिला संगठन सचिव सुशील साहू, जिला महिला संगठन सचिव अनुपमा साहू, तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, तहसील उपाध्यक्ष भुवन लाल साहू, तहसील सचिव धनेश्वर साहू, तहसील मिडिया प्रभारी ओंकार साहू   सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब प्रदेश के केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, जनपद अध्यक्ष दौलत पाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, जिला सदस्य दीप्ति गोविन्द वर्मा एवं जनपद सदस्य अंजू बबलू पटेल कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विशेष रूप से पूरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सेवा दी और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कर्मा जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।


Spread the love